फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्तीफा देना या न देना फूल्का का निजी फैसला : भगवंत मान

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्तीफा देना या न देना फूलका का निजी फैसला: मान
विज्ञापन

पार्टी की तरफ से फूलका को इस्तीफा न देने के लिए मनाया जाएगा
अब बेअदबी मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करें कैप्टन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बरगाड़ी और बहिबल कलां गोलीकांड में जस्टिस रंजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई न किए जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी के विधायक और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील हरविंदर सिंह फूलका ने 16 सितंबर तक इस्तीफा देने की धमकी दी है। उनके इस्तीफे पर आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान और संगरूर से सांसद भगवंत मान ने यह उनका निजी फैसला बताया है। मान ने कहा कि पार्टी के कुछ नेता एचएस फूलका के साथ मुलाकात करेंगे और उन्हें इस्तीफा न देने के लिए मनाएंगे। मान महानगर में एक निजी समारोह में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे।
सांसद मान ने कहा कि विधायक एचएस फूलका का इस्तीफा देना या न देना यह उनकी निजी फैसला है। पार्टी के लोग उनके साथ मुलाकात कर उन्हें मनाएंगे कि वह विधायक पद से इस्तीफा न दे। उन्हें लोगों ने चुनकर भेजा है। पार्टी नेता फूल्का से कहेंगे कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी से लोगों को काफी ठेस पहुंची है। लोगों के इस मसले को वह धरने प्रदर्शन और हड़ताल कर भी विरोध जता सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जस्टिस रंणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट में अकाली दल को जिम्मेदार ठहराया गया है। सुखबीर बादल या प्रकाश बादल इस्तीफा दें। यह दोनों नेता तो कुर्सी से चिपके रहने वाले हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से भी मांग की है कि यह मामला लोगों से जुड़ा हुआ है। इस मामले में की जाने वाली कार्रवाई पर ढील न करें, नहीं तो लोग उन्हें भी बराबर का दोषी मानेंगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह के मंत्री खुद मांग कर रहे है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने वालों और गोली चलाने का आदेश देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। अब देखते है कि सरकार इस मामले में क्या करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें