अमलोह का कपूरगढ़ होगा जिले का पहला नशामुक्त गांव
एसडीएम ने कहा-गांव के लोग खुद कर रहे हैं नशा विरोधी जागरूकता
अमर उजाला ब्यूरो
अमलोह/फतेहगढ़ साहिब। मिशन तंदरुस्त पंजाब अधीन सब डिविजन अमलोह का गांव कपूरगढ़ जिले का पहला नशा मुक्त गांव बनने जा रहा है। गांव के हर वर्ग चाहे वह नौजवान हो, महिला, बुजुर्ग या बच्चे नशा विरोधी मुहिम में जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। एसडीएम अमलोह आनंद सागर शर्मा बताते हैं कि बुधवार को गांव कपूरगढ़ में नशों विरुद्ध जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें स्कूली विद्यार्थियों के अलावा गांव की औरतों, नौजवानों और बुजुर्गों ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। जल्द ही कपूरगढ़ गांव जिले का पहला नशा मुक्त गांव घोषित कर दिया जाएगा। एसडीएम ने लोगों को जागरुक करते कहा कि नशा आज के दौर में हमारे सभी के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुका है जिस पर काबू करना हमारा सभी का फर्ज बनता है। उन्होंने गांव वासियों से अपील की कि नशों के खात्मे के लिए शुरू की गई मुहिम में अपना रचनात्मिक योगदान डालने जिससे हमारी नौजवान पीढ़ी को नशों जैसी भयानक लत से छुटकारा दिलाया जा सके। यदि कोई नशेड़ी व्यक्ति गरीबी कारण अपना इलाज नहीं करवा सकता तो उस का इलाज जिला प्रशाशन की तरफ से रेडक्रास सोसाइटी के द्वारा करवाया जाएगा। माता पिता बिना किसी झिझक नशे में लिप्त अपने बच्चों का इलाज कराने के लिए नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल हो कर या ओट क्लीनिक के द्वारा आउटडोर दवा लेकर नशा छुड़ा सकते हैं।
इस मौके पर पूर्व मैंबर ब्लाक समिति सेवा राम, शानो देवी, गुरप्रीत सिंह, सुंदर राम, नंबरदार बलजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, बाबू राम, अमरजीत सिंह, बलप्रीत कौर, कुलदीप सिंह, अशोक कुमार, विक्की कुमार और गुरदास सिंह के अलावा बड़ी संख्या में गांव वासी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन:25जीबीजीपी01: अमलोह सब डिविजन के गांव कपूरगढ़ में नशों खिलाफ निकाली गई रैली में भाग लेते हुए विद्यार्थी।