फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बोतल के कारण गई दो मासूमों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
एक बोतल के कारण गई दो मासूमों की जान
विज्ञापन

कूड़े के ढेर पर पड़ी बोतल उठाने के दौरान गिरे दोनों
पुलिस खड़ी रही बेबस, करते रहे गोताखोर का इंतजार
विकास मल्होत्रा
लुधियाना। बारिश के दौरान अपनी रोजी के लिए निकले भोला और नरेश की सोमवार को प्लास्टिक की एक बोतल के चक्कर में जान चली गई। भोला और नरेश रोजाना की तरह रेहड़ा लेकर कूड़ा बीनने गए थे। रास्ते में जब वह गांव तलवाड़ा पहुंचे तो गंदे नाले पर जमा हुए कूड़े के ढेर के पास पड़ी बोतल उठाने चले गए। जिस बोतल को उठाने के चक्कर में कूड़े के ढेर पर खड़े थे वह पानी के बहाव के कारण बह गया और दोनों अपना संतुलन खो बैठे। भोला और नरेश के दोनों साथियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। एक प्लास्टिक की बोतल के चक्कर में दो परिवारों के चिराग बुझ गए। दोनों का अभी तक कुछ पता भी नहीं चल पा रहा है कि वह किस जगह पर डूबे हैं। पानी गंदा होने की वजह से कोई पानी में जाने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहा है। दोनों युवकों के परिजन और उनके रिश्तेदार गंदे नाले के किनारे बैठ हैं।
परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल, सब बेबस खड़े
दोनों बच्चों के नाले में डूबने की खबर जब भोला और नरेश के परिजनों को मिली तो दोनों के परिजन वहां पहुंच गए। दोनों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था, लेकिन कोई भी कुछ कर नहीं पा रहा था। बारिश के कारण गंदे नाले का पानी भी आगे से काफी ऊपर आया हुआ है और पानी का बहाव भी ज्यादा है। जिस कारण किसी की भी हिम्मत नहीं हो रही कि वह पानी में उतर सके। परिजन यहीं कह रहे है कि उनका सहारा छिन गया रोजी रोटी कमाने वाला ही चला गया।
विज्ञापन

एक बार पानी में जाकर गोताखोर पीछे हटे
दोनों के डूबने की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोर बुलाए। पहले तो गोताखोरों ने पानी में उतरने से मना कर दिया, लेकिन पुलिस द्वारा बार बार कहने के बाद गोताखोर पानी में उतर गए। उन्होंने काफी समय तक भोला और नरेश की तलाश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। पानी में डुबकी भी लगाई, लेकिन वह बाहर आ गए। गोताखोरों ने कहा कि पानी काफी गंदा और केमिकल युक्त है। जिस कारण पानी में बदबू काफी आ रही है। पानी के अंदर उन्हें सांस भी नहीं आ रही। जिस कारण उनके बस में नहीं है कि वह पानी में उतर कर कुछ तलाश सके।
विज्ञापन

पुलिस बेबस, खड़े होकर ही गुजारा समय
घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने पहले तो क्रेन मंगवाई। क्रेन ने वहां पहुंच कर कूड़ा हटा दिया। जिससे कूड़ा पानी के बहाव के कारण आगे बह गया, लेकिन डूबे हुए दोनों युवकों का कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद क्रेन भी वहां पर खड़ी रही। गोताखोरों के जाने के बाद पुलिस भी काफी बेबस खड़ी रही। पुलिस कभी गाड़ी के अंदर और कभी परिजनों से बात करते हुए नजर आई। घटनास्थल पर मौजूद पीएयू में तैनात सब इंस्पेक्टर मनजिंदर कौर ने कहा कि गोताखोंरो को बुलाया गया था, लेकिन वह नीचे उतरकर वापस आ गए। पानी गंदा और केमिकल युक्त होने के कारण आगे कोई नहीं जा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें