फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात विद्यार्थियों को रोल आफ आनर तथा 4

विज्ञापन
विज्ञापन
सात को रोल आफ आनर, 48 को कालेज कलर से किया सम्मानित
विज्ञापन

मिमिकरी कलाकार बलराम राजपूत प्राइड आफ कालेज अवार्ड से सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
आर्य कालेज का वार्षिक इनाम वितरण समारोह मंगवार को कालेज के आडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस मौके पर अकादमिक, सभ्याचारक तथा खेलों के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाले लगभग 550 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस समारोह में पब्लिक इंस्ट्रकशनज पंजाब के डायरेक्टर आईएएस हरजीत सिंह मुख्यातिथि शामिल हुए। कालेज प्रिंसिपल डा. सविता उप्पल ने कालेज विद्यार्थियों की कार्यगुजारी पर विशेष रिपोर्ट पढ़ी। इस मौके पर कुमारी कीर्तिका गुप्ता को अकादमिक, हरसिमरत सिंह, मुकेश कुनियाल, करण सोहल तथा हरमनदीप सिंह सभ्याचारक गतिविधियों तथा प्रभजोत सिंह व जसप्रीत कौर को खेल क्षेतर में विशेष प्राप्तियों के लिए रोल आफ आनर प्रदान किया गया। बलराम राजपूज को प्राइड आफ कालेज अवार्ड से नवाजा गया। इसी प्रकार अकादमिक क्षेत्र में सरिता कुमारी व नीरज भगत, एनसीसी में जोगिंदर सोलंकी, सभ्याचारक गतिविधियों के लिए आरती गुप्ता, राहुल धवन, वरिंदर सिंह, सुमित कुमार, आशिमा चावला, परमजीत सिंह, बबरीक नाहर, जतिंदर व सुदीकक्षा भाटिया को कालेज कलर से सम्मानित किया गया। खेल के क्षेत्र में विशेष प्राप्तिया के लिए कालेज कलर प्राप्त करने वालो में रुपिंदरजीत कौर, अंशु रानी, सुशीला कुमारी, राजप्रीत कौर , मनू बधण, कोमल देवी, पलक अग्रवाल, शांती देवी, सरजहान खातुन, ऐकता, हरअमृत कौर, सलोनी, शिवम थापर, शुभम शर्मा, राजा राम, अनुज, तरुण, हरदीप सिंह, पुरोहित राणा, परविंदर सिंह, सोबर गिल, इंदरजीत सिंह, रहमान, गुरप्रीत सिंह, गंगा सिंह गिल, जोतपाल सिंह, बलदेव सिंह, कशीष, अरविंदर चौबे, अभिषेक, रमनदीप सिंह समेत 32 विद्यार्थी शामिल रहे। विद्यार्थियों को संबंोधित करते डीपीआई (कालेजिस) पंजाब हरजीत सिंह ने कहा कि आज का समय बहुत चुनौती भरा है। इस दौर में वही नौजवान अपनी जगह बना सकेगा जो अधिक से अधिक मेहनत करके अपने आप को बाकियों से विशेष साबित कर सकेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को लगन व मेहनत से अपनी प्रतिभा निखारने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में कालेज प्रबंधकीय कमेटी की सचिव सतीषा शर्मा ने आए मेहमानों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें