एफआईआर के कामेडियन गोपी हुए रूबरू
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़। नाटक एफआईआर के प्रसिद्ध कामेडियन गोपी भल्ला बीते दिनों मंडी गोबिंदगढ़ नगर काउंसिल दफ्तर पर पहुंचे। वहां पर अध्यक्ष पूनम जिंदल, केके जिंदल समेत शहर के पार्षदों ने उनका जोरदार स्वागत किया। गोपी भल्ला ने कहा कि पंजाबी भाषा में बात करना और पंजाबियत के साथ मेरा इतना लगाव है कि मैं साल में पंजाब जरूर आता हूं और खासतौर पर लोहानगरी यहां के लोगों का प्यार मैं कभी नहीं भूलता। भल्ला ने नए कलाकारों से अपील की कि वह पहले अपने अंदर टैलेंट की तलाश करें और उसकी बारीकियां भी सीखें, फिर ही इंडस्ट्री में आएं। गोपी भल्ला ने सरकार से मांग की कि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में काफी ग्रोथ कर रही इस इंडस्ट्री में और ज्यादा लोगों के लिए रोजगार के अवसर हैं। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 28 पंजाबी और हिंदी फिल्में में अपनी अदाकारी कर चुके हैं।
फोटो कैप्शन: 18जीबीजीपी03-03ए में है।
मौडी गोबिंदगढ़ पहुंचने पर नगर कौंसिल अध्यक्षा पूनम जिंदल, के के जिंदल कामेडियन गोपी भल्ला का स्वागत करते हुए। इंसैट ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजिंदर बिट्टू से बातचीत करते गोपी भल्ला।