फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मौके शहर में युवा करते रहे हूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं का हुड़दंग, टूटे ट्रैफिक नियम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
शहर में पहली बार गुलाल के साथ लोगों ने धूमधाम से होली खेली। युवाओं ने ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखकर पूरा दिन शहर के विभिन्न बाजारों व रिहायशी एरियों में हूटिंग की।पुलिस फोर्स एसएसपी नवीन सिंगला की कोठी आगे पहरा देती रही ।
शहर के माडल टाऊन, पटेल नगर, पावर हाऊस रोड के अलावा महत्वपूर्ण रिहाइशी क्षेत्रों में एक दो पहिया वाहन पर तीन-तीन युवा सवार होकर दोस्तों संग होली खेलने के लिए विभिन्न तरह की आवाजें निकालने वाले खिलौनों को साथ लेकर आए। माडल टाऊन में कुछ लोगों ने युवाओं को ऐसा करने से रोका तो वह झगडे़ पर उतारू हो गए। लोगों ने कंट्रोल रूम पर भी शिकायत की?एक घंटे तक कोई भी पुलिस कर्मी नही पहुंचा । जब थाना कैंट प्रभारी नरिंदर शर्मा मौके पर पहुंचे तब तक सभी युवा फरार हो चुके थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके थोड़ी देर बाद फिर से साठ से सत्तर युवाओं ने उसी एरिया में हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। एसएसपी नवीन सिंगला की कोठी पर विधायक मनप्रीत बादल का होली समागम था। शहर की पुलिस फोर्स दोपहर तक एसएसपी की कोठी आगे पहरा देती रही । पुलिस ने हुड़दंग मचा रहे युवायों को रोकने का प्रयास तक नही किया। दोपहर के बाद पुलिस ने खानापूर्ति करते हुए कुछ युवाओं के वाहनों के चालान काटे। इस संबंधी एसएसपी नवीन सिंगला का कहना था कि पुलिस ने शहर में नाकाबंदी की थी और हुड़दंग मचाने वाले युवायों पर पुलिस ने कार्रवाई भी की थी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें