फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लोगन लेखन, पोस्टर मेकिंग तथा कार्ड मेकिंग में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लुधियाना।
रामगढ़िया गर्ल्स कॉलेज में स्कूली बच्चों का हुनर निखारने के लिए अलग-अलग अंतर स्कूल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें शहर के विभिन्न स्कूलों ने हिस्सा लिया। प्रसिद्ध सर्जन डॉ. दलजीत सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. इंदरजीत कौर और रामगढ़िया एजुकेशनल काउंसिल के प्रधान रणजोध सिंह ने उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन

कविता उच्चारण प्रतियोगिता, आईटी क्विज, फाइन आर्ट में स्लोगन लेखन, पोस्टर मेकिंग और कार्ड मेकिंग जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्कूलों के प्रिंसिपलों सतनाम सिंह, अमनजीत सिंह, सतविंदर कौर, राकेश कुमारी, मोना सिंह, कंवलजीत कौर, अशोक टंडन, हरप्रीत कौर, कुलदीप कौर और बलविंदर कौर को सम्मानित किया गया। डॉ. दलजीत सिंह ने बच्चों के हुनर की प्रशंसा की। प्रिंसिपल डॉ. इंदरजीत कौर ने कहा कि छोटी अवस्था से ही ऐसी प्रतियोगिताएं शुरू कर देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें