अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
डीडी जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। इसमें एसएचओ दविंदर सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने छात्राओं को खेलों के माध्यम से अनुशासन, सहनशीलता, कर्मशील बनने की प्रेरणा दी।
समारोह में कई खेल जैसे 100 मीटर दौड़, चाटी दौड़, सैक रेस, थ्री लेग रेस, शॉटपुट, जैवलिन थ्रो, पटेटो रेस, मटका दौड़ का आयोजन किया गया। मदर टेरेसा हाउस को बेस्ट हाउस और रीना चौहान को बेस्ट एथलीट का खिताब मिला। अंत में कॉलेज की प्रधानाचार्य डा. विजय लक्ष्मी ने सभी साथियों को बधाई दी। 100 मीटर दौड़ में शाजिया पहले, मारिया दूसरे और मोनिका तीसरे स्थान पर रही। रिले दौड़ में मारिया, प्रियंका, सिंपल और भारती पहले स्थान पर रहे। गीतू, ममता, प्रियंका और जसमीत दूसरे स्थान पर, डिस्कस थ्रो में ममता पहले, प्रियंका दूसरे और रीना तीसरे स्थान पर, स्पून एंड पटेटो रेस में हरविंदर पहले, दीपिका तीसरे स्थान पर, चाटी रेस में राजवीर कौर पहले और कमलजीत कौर दूसरे स्थान पर, टग ऑफ वार में मदर टेरेसा हाउस पहले स्थान पर, जैवलीन थ्रो में किरनजोत पहले, रीना दूसरे और प्रियंका तीसरे स्थान पर, सैक रेस में रीना पहले, भावी दूसरे और नेहा वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। लांग जंप में रीना पहले, हरविंदर दूसरे और ममता तीसरे स्थान पर, शॉटपुट में रीना पहले, शाजिया दूसरे और मनप्रीत तीसरे स्थान पर, थ्री लेग रेस में शाजिया और कृतिका पहले, आरती, अनमोल दूसरे स्थान पर रही।