बरनाला। दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल 13 मई को बरनाला पहुंच रहे हैं। यह जानकारी हलका बरनाला के विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर ने दी। उन्होंने बताया कि पार्टी सुप्रीमो केजरीवाल भगवंत मान के प्रचार के लिए 1जिला संगरूर के कस्बा खनौरी से रोड शो करते हुए जखेपल, सुनाम, चीमा, लौंगोवाल होते हुए शाम साढे़ पांच बजे बरनाला के गांव बडवर पहुंचेंगे। विधायक हेयर के मुताबिक इसके बाद केजरीवाल धनौला, हंडियाया, धौला व तपा होते हुए रात को बरनाला पहुंचेंगे और रात में उनके घर में ठहरेंगे। इस दौरान केजरीवाल लोगों के रूबरू होंगे।