फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी कल खन्ना में

विज्ञापन
विज्ञापन
खन्ना। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. अमर सिंह के हक में सोमवार सुबह खन्ना के दहेडू गांव में रैली करेंगे। पार्टी की तरफ से इसके लिए गांव दहेड़ू में अन्य इंतजाम किए गए हैं। गांव की 10 एकड़ जमीन किराए पर ली गई है। नगर काउंसिल खन्ना के प्रधान विकास मेहता ने बताया कि गांव दहेडू में 10 एकड़ जमीन पर रैली के लिए एक विशाल पंडाल लगाया जा रहा है। पार्किंग के लिए 4 एकड़ जगह अलग से ली गई है। दहेड़ू से दो किलोमीटर की दूरी पर भुमद्दी गांव में राहुल गांधी के हेलीकाप्टर के उतरने के लिए हेलीपैड बनाया गया है। वहां से रैली स्थल तक राहुल सड़क मार्ग से आएंगे। प्रदेश प्रभारी आशा कुमारी ने शनिवार को रैली स्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सोमवार को राहुल गांधी होशियारपुर में भी रैली करेंगे। इसके बाद 14 तारीख को वे फरीदकोट और 15 को लुधियाना में प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें