फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालेरकोटला में आंगनबाड़ी मुलाजिमों व पुलिस के बीच धक्का-मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
संगरूर। मालेरकोटला में अपनी मांगों को लेकर कैबिनेट मंत्री रजिया सुलताना की कोठी का घेराव करने जा रही आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन पंजाब (सीटू) की वर्करों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद नायब तहसीलदार बलविंदर सिंह ने प्रदर्शनकारियों से मांगपत्र लिया।
विज्ञापन

यूनियन की जिलाध्यक्ष गुरमेल कौर, बलराज कौर ने कहा कि वह लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं। ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है जब किसी राज्य सरकार ने सिर्फ आंगनबाड़ी वर्करों, हेल्परों के मानदेय में कटौती करते हुए 40 फीसदी हिस्सा देने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य की कैप्टन सरकार जिन वादों के बल पर सत्ता में आई थी सत्ता में आते ही सब वादे भुल गई है। कैप्टन सरकार के आंगनबाड़ी वर्करों के प्रति बेरुखी से लोगों में रोष है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उनकी बनती राशि जल्द जारी करे। ऐसा न होने पर संघर्ष तेज कर दिया जाएगा। चुनाव में कांग्रेस नेताओं का जगह-जगह घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें