अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। ग्यासपुरा इलाके में बुधवार दोपहर को एक साइकिल वेस्ट के गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंच गई। कुछ समय बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण अब तक पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सका है। गोदाम में पड़ा सारा सामान जलकर रखा हो गया।
सहदेव साइकिल वर्क्स के मालिक सहदेव ने बताया कि उन्होंने एक छोटे से कमरे को गोदाम बनाया हुआ है। वहां पर सारा वेस्ट सामान रखा जाता है। बुधवार दोपहर को वह अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान दुकान के पास ही बने गोदाम में आग लग गई और सारा सामान जलकर राख हो गया।