फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाबों का कायाकल्प और पानी संभाल के लिए लुधियाना को राष्ट्रीय जल पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन


तालाबों के कायाकल्प और जल संरक्षण के लिए लुधियाना को राष्ट्रीय जल पुरस्कार
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एडीसी शेना अग्रवाल को दिया सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। गांवों में बने तलाबों का कायाकल्प और जल संरक्षण के लिए केंद्र सरकार ने लुधियाना को राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया है। जिला प्रशासन की तरफ से एडीसी शेना अग्रवाल को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से यह सम्मान सौंपा। बता दें कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से सिर्फ लुधियाना को यह सम्मान दिया गया है। एडीसी शेना अग्रवाल ने बताया कि बीते दो साल में जिला लुधियाना में 600 तालाबों का कायाकल्प किया गया है। जबकि अन्य का काम तेजी से चल रहा है। इसके लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे भूजल स्तर को गिरने से बचाने के लिए बड़ा फायदा मिला है, वहीं गांवों के लोगों को भी लाभ हुआ है। तालाब में एकत्र होने वाले पानी को साफ कर कृषि के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। कई एरिया में पानी निकालने के लिए सौर ऊर्जा का इस्तेमाल हो रहा है। गांव रणिया, चक्कर सहित कई गांवों में तालाबों के आसपास पार्क बनाए गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें