फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका मैक्सिको की तर्ज पर भारत पाक सरहद पर भी दिवार का निर्माण हो : बिट्टू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका मैक्सिको की तर्ज पर भारत पाक सरहद पर भी दीवार बने: बिट्टू
विज्ञापन

दहशतगर्दी को उत्साहित करने वाले देश से हर तरह की सांझ तोड़ने की वकालत
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि अमेरिका मैक्सिको की तर्ज पर भारत और पाकिस्तान दरमियान नियंत्रण रेखा पर दीवार का निर्माण कर देना चाहिए। जिससे दहशतगर्दी को हवा देने वाले देश पाकिस्तान से भारत में हवा भी ना दाखिल हो सके। सांसद बिट्टू ने कहा कि जब अमेरिका जैसे देश ने अपने देश में गैरकानूनी प्रवासियों के प्रवेश को रोकने के लिए मैक्सिको के साथ लगती सरहद पर दीवार बनाने का फैसला किया है, तो भारत को भी इस दिशा में पाकिस्तान से दाखिल होने वाले दहशतगर्दों को रोकने के लिए नियंत्रण रेखा पर दीवार का निर्माण करने के बारे में सोचना चाहिए। बिट्टू ने कहा कि इसके अलावा भारत को पाकिस्तान से हर तरह के रिश्ते-नाते और व्यापारिक सांझ तोड़ लेनी चाहिए हैं। उन्होंने कहा कि शहीद जवानों के लिए यह ही असली श्रद्धांजलि समझी जाएगी, जब पाकिस्तान और दहशतगर्दों को सख्ती के साथ कुचला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें