कारोबारियों ने किया रेल कोच फैक्टरी का भ्रमण
लुधियाना। चेंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कामर्शियल अंडरटेकिंगस (सीआईसीयू) की अगुवाई में रविवार को प्रतिनिधिमंडल रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) कपूरथला पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में लुधियाना के 60 कारोबारी शामिल थे। वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत रेल कोच फैक्टरी में कारोबार की नई संभावनाओं को तलाशा गया। रेल कोच फैक्टरी के अधिकारी जनार्धन ने कारोबारियों को फैक्टरी का भ्रमण कराया और बताया कि कैसे फैक्टरी के लिए माल को खरीदा जाता है। सीआईसीयू संयुक्त सचिव एसबी सिंह ने कारोबारियों से कहा कि वह भ्रमण के दौरान फैक्टरी में कारोबार की नई संभावनाएं तलाश कर सकते है, इसलिए वह हर चीज को बारीकी से समझे। इससे उनके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। इस मौके पर सीआईसीयू के एनके गुप्ता, रोबिन मौजूद थे।