डिबेट में अबिन पीयूष प्रथम
सीटी यूनिवर्सिटी में संवाद-ए डिबेट प्रतियोगिता आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सीटी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में संवाद ए डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने कई सामाजिक विषयों पर विचार प्रस्तुत किए। जीएनई लुधियाना के साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंटरप्रेन्योरशिप पार्क अरविंद ढींगरा, सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल, जगरांव के इंग्लिश डिपार्टमेंट के हेड पुष्पिंदर ढिल्लन और अचीवर इंग्लिश इंस्टीट्यूट, जगरांव की एमडी अमनदीप कौर जज के रूप में शामिल हुए।
ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के हेड अमरिंदर सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को टेक्नोलॉजी, ओलंपिक, मशहूर हस्तियों और सोशल नेटवर्किंग साइट जैसे विषयों पर विचार करते रहना चाहिए। प्रतियोगिता में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडी के विद्यार्थी अबिन पीयूष ने पहला, स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड फिजिकल एजुकेशन की छात्रा हरसिरत कौर ने दूसरा और स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी के राजदीप हंस ने तीसरा स्थान हासिल किया। जीएन लुधियाना के कार्यकारी निर्देशक अरविंद ढींगरा ने विजेताओं को बधाई दी। सीटीयू के वाइस चांसलर डॉ. हर्ष सदावर्ती ने विजेताओं को बधाई दी।