फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटी यूनिवर्सिटी के छात्रों ने सीखे पेटिंग के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीटी यूनिवर्सिटी के छात्रों ने सीखे पेटिंग के गुर
विज्ञापन

सीटीयू में स्पिन विद आर्ट कलर विषय पर वर्कशाप आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सीटी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ डिजाइन एंड इनोवेशन विभाग की तरफ से स्पिन विद आर्ट कलर वर्कशाप आयोजित की गई। इस वर्कशाप में विद्यार्थियों ने पेटिंग की कला को सीखा। कलाकार सकिंदर ने विद्यार्थियों को पानी के रंगों के साथ पेटिंग बनाने की कला सिखाई। इस प्रतियोगिता में गुरू नानक पब्लिक स्कूल जरगांव, डीएवी पब्लिक स्कूल लुधियाना, बीबीएसबी कानवेंट स्कूल जगरांव, एसवीजेपी स्कूल जगरांव से छात्रों ने हिस्सा लिया। सीटीयू के वाइस चांसलर डॉ. हर्ष सदावर्ती ने चंडीगढ़ से आए कलाकार सिंकदर का स्वागत किया और कहा कि इस तरह की भागीदारी से विद्यार्थियों की प्रेक्टिकल शिक्षा में सुधार आता हैं। स्कूल आफ डिजाइन एंड इनोवेशन की प्रमुखी गितांजली कपूर ने कहा कि इस समारोह को आयोजित कराने का मुख्य मंत्व छात्रों की कला को बढ़ाना था और पानी के रंगों की स्टीक इस्तेमाल करने की कला से अवगत करवाना था। सिकंदर ने कहा कि कला एक ऐसा गुर हैं, जिसकी कल्पना कर किसी वस्तु की चित्र तैयार कर सकते हैं। इस को तैयार करने के लिए दिल और दिमाग दोनो का इस्तेमाल करना पड़ता हैं। उन्होंने छात्रों को नए-नए विचारों पर काम करने के लिए कहा और रोजाना प्रेक्टिस करने की सलाह दी। सीटीयू के मैनेजिंग डायरेक्टर मनबीर सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों की कला उभारने में सहायक होते हैं और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित कराते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें