फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद के प्रबंधों को लेकर कैप्टन सरकार गंभीर: सिंगला

विज्ञापन
विज्ञापन
धान खरीद के प्रबंधों को लेकर कैप्टन सरकार गंभीर: सिंगला
विज्ञापन

सुनाम ऊधम सिंह वाला(संगरूर)। कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिंगला ने कहा कि धान खरीद को लेकर पंजाब सरकार पूरी तरह गंभीर है। खरीद को लेकर राज्य के किसान, मजदूर व आढ़ती वर्ग को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हमेशा किसानों का दर्द समझा है जबकि कैप्टन पर सवाल उठाने वाले विरोधी दलों ने अब तक किसानों की आड़ में अपने सियासी हित साधे हैं। शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत करते सिंगला ने कहा कि धान की खरीद हेतू कैश क्रेडिट लिमिट जारी करवाने के लिए वीरवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय खाघ एवं आपूर्ति मंत्री राम विलास पासवान से मुलाकात की है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने धान के भंडारण में किसी तरह की दिक्कत नहीं आने का मुद्दा भी उठाया है। इस मौके परकांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजिंदर सिंह राजा, हरिंदर सिंह लख्मीरवाला, सुरिंदर सिंह भरूर,मुनीष सोनी, संजय गोयल हाजिर थे।

फोटो:05एसजीआरपी01: सुनाम में पत्रकारों से बातचीत करते कैबिनेट मंत्री विजयइंद्रसिंगला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें