फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार स्कारपियों से टकराई, सात लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू कार स्कारपियों से टकराई, सात लोग घायल
विज्ञापन

सरहिंद/फतेहगढ़ साहिब। जिले के गांव भैरोपुर नजदीक दो कारों की टक्कर में सात लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब दाखिल करवाया गया। घायलों की पहचान सुखविंदर कौर, वरिंदर सिंह, मनप्रीत कौर, वृद्ध महिला नछतर कौर व सतीश कुमार निवासी गांव दाऊ जिला मोहाली के तौर पर हुई है। जबकि दूसरी कार में हर्षदीप सिंह व उनकी पत्नी मनदीप कौर निवासी जिला फिरोजपुर थे। घटनास्थल से मिली जानकारी अनुसार मोहाली से एक कार उक्त परिवार के लोग गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरुप साहिब माथा टेकने आ रहे थे। तभी उनकी कार बेकाबू हो सामने से आ स्कारपियों कार से जा टकराई थी। इस संबंध में थाना फतेहगढ़ साहिब के एएसआई कर्मजीत सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरु कर दी गई है। फिलहाल घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

फोटो कैप्शन:29जीबीजीपी07: सडक़ हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार व सिविल अस्पताल में उपचार अधीन घायल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें