फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब में कैमिस्टों का बंद को रहेगा पूर्ण समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
केमिस्टों का बंद को पूर्ण समर्थन
विज्ञापन

फतेगगढ़ साहिब। जिला फतेहगढ़ साहिब के समूह केमिस्टों ने चेकिंग के नाम पर उन्हें तंग परेशान करने के विरोध में 30 जुलाई को पंजाब भर के बंद का समर्थन किया है। जिला केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष हरचंद सिंह चन्नी की अध्यक्षता में सरहिंद में रखी बैठक में यह फैसला लिया गया है कि जिसमें जिले भरे के समूह दवा विक्रेता पंजाब बंद को सफल बनाएंगे। पत्रकारों को जानकारी देते चन्नी ने कहा कि पंजाब बंद को जिले भर में पूर्ण समर्थन देंगे ताकि पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन की तरफ से केमिस्टों से की जा रही ज्यादतियों का विरोध और तीखा किया जा सके।
विज्ञापन

चन्नी ने कहा कि पंजाब स्तर पर एक पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई है जिसका नेतृत्व प्रदेश महासचिव सुरिंदर दुग्गल करेंगे। यह समिति 30 जुलाई को सेहत मंत्री पंजाब, डीजीपी पंजाब, होम सचिव से मिलकर मैडीकल स्टोरों पर की जा रही धक्केशाहियों की बात रखेंगे जहां से जो भी फैसला आएगा वह मैडीकल स्टोरों को मंजूर होगा। अगर सरकार ने अपना रवैया ना बदला तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। इस मौके पर इंदरजीत सिंह, मनजीत सिंह ढींडसा, परमपाल बत्रा, कृष्ण लाल वर्मा चेयरमैन, हरप्रीत सिंह अमलोह, अवतार सिंह, परमिंदर भंगू, संदीप भंगू चनारथल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन:29जीबीजीपी06: सरहिंद में कैमिस्ट एसोसिएशन प्रधान हरचंद सिंह साथियों समेत पंजाब बंद का समर्थन करते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें