बस्सी के प्राचीन राम मंदिर में लगाए पौधे
बस्सी पठाना/फतेहगढ़ साहिब। मिशन तंदुरुस्त पंजाब के तहत प्राचीन श्री राम मंदिर नगर खेड़ा बस्सी के प्रांगण में मंदिर के अध्यक्ष सुरजीत सिंगला की अध्यक्षता में पौधे लगाए गए। इस दौरान मंदिर कमेटी के हमिंदर दलाल और नगर पालिका की उपाध्यक्षा रजनी बाला टूलानी एवं समाज सेवी अशोक टूलानी ने कहा प्रकृति ने मनुष्य को कई प्रकार की सौगात दी हैं। जिसमें उसकी सबसे बड़ी सौगात पर्यावरण है। अगर यह पर्यावरण न हो तो पृथ्वी में जीवन जीना संभव नहीं होगा। इस दौरान मंदिर कमेटी के दीवान धीर और सुरजीत सिंगला ने कहा हमें कुदरत की इस अमूल्य प्रकृति को बचाना चाहिए और पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अपना योगदान देना चाहिए। एक देश का नागरिक और इंसान होने के नाते यह हम सभी का परम कर्तव्य है।
फोटो कैप्शन:22जीबीजीपी02: बस्सी पठाना के प्राचीन श्री राम मदिर में पौधे लगाते मंदिर कमेटी के सदस्य।