फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार के समय लोगों को दफ्तरों में नहीं होना पड़ेगा परेशान : लापरां

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के राज में दफ्तरों में नहीं होना पड़ेगा परेशान : लापरां
विज्ञापन

मुल्लापुर दाखा (लुधियाना)। कांग्रेस सरकार हर वर्ग को सहूलियतें प्रदान करना चाहती है। कैप्टन सरकार के समय लोगों को दफ्तरों में परेशान नहीं होना पड़ेगा। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी लुधियाना देहाती के प्रधान गुरदेव सिंह लापरां ने रविवार को दाखा के गांव मोही में यह बात कही। उन्होंने कहा कि लोगों को सहूलियतें प्रदान करने के लिए एक छत के नीचे कैंप लगाया गया, जिसमें फूड सप्लाई विभाग, पॉवर काम, सीडीपीओ, जल सेनीटेशन, गैस कनेक्शन, बैंक के काम, लेबर भलाई विभाग, शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सीनियर कांग्रेस नेता आनंदसरुप सिंह मोही ने कहा कि गांव के लोगों को सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी दी गई और फार्म भरे गए। जैसे की नीले कार्ड, फ्री गैस सिलेंडर, बीडीपीओ दफ्तर, लेबर का काम करने वाले राजमिस्त्री के कार्ड, बिजली बोर्ड के काम, नए पानी के कनेक्शन सहित अन्य तरह के कैंप एक ही छत के नीचे लगाए गए है ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस मौके पर कांग्रेसी नेता मेजर सिंह मुल्लापुर, सुखपाल सिंह, चरणजीत सिंह मोही सहित अन्य लोग हाजिर थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें