फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे पर मुक्कमल अंकुश लगाना रहेगी प्राथमिकता: डीएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे पर अंकुश लगाना रहेगी प्राथमिकता: डीएसपी
विज्ञापन

मीडिया से सहयोग देने का किया आग्रह
सुनाम ऊधम सिंह वाला(संगरूर)। स्थानीय सब डिविजन में तैनात नए डीएसपी हरदीप सिंह ने कहा कि इलाके में अमन शांती को बहाल रखने के अलावा नशे पर मुक्कमल तौर पर अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकता होगी। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते डीएसपी हरदीप सिंह ने कहा कि नशे के प्रति सरकार, समाज व पुलिस प्रशासन पूरी तरह से गंभीरहैं। नशे के सौदागरों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त किया जाएगा। नशे का कारोबार करने वालों को चेतावनी देते उन्होंने कहा कि अब इस धंधे को तुरंत छोड़ दें अन्यथा कानून ऐसे लोगों को नहीं बख्शेगा। इस दौरान उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि पुलिस का सहयोग देकर इस कुरीति को दूर करने में सहयोग दें और यदि किसी मामले को लेकर लोगों अथवा किसी समुदाय में नाराजगी है तो पुलिस के ध्यान में ऐसे मामले लाएं। ताकि समय रहते समाधान किया जा सके। असामाजिक तत्वों और महिलाओं पर अत्याचार करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फोटो:डीएसपी हरदीप सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें