फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनैलो की चेतावनी को लेकर पुलिस चौकस

विज्ञापन
विज्ञापन
इनेलो से निपटने के लिए प्रशासन ने कसी कमर
विज्ञापन

रूट डायवर्जन का फार्मूला तैयार, तैनात रहेंगे 300 जवान
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। सतलुज यमुना लिंक नहर मस्ले पर इनेलो की ओर से दस जुलाई को पंजाब का कोई वाहन हरियाणा में दाखिल न होने देने की चेतावनी को लेकर हरियाणा व पंजाब का पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इसके तहत शनिवार को बठिंडा व सिरसा के प्रशासनिक अधिकारियों की एक बैठक सिरसा में हुई, बैठक के दौरान इनेलो की ओर से दी गई चेतावनी से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन ने रणनीति बनाई। इस संबंधी जिले के एसएसपी नवीन सिंगला ने बताया कि इनेलों की ओर से दस जुलाई को डबवाली चौक पर भी धरना दिया जा रहा है, इस के तहत वह पंजाब के किसी वाहन को हरियाणा में दाखिल न होने की चेतावनी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को बठिंडा के डिप्टी कमिश्नर दीप्रवा लाकरा, एसडीएम साक्षी साहनी के अलावा सिरसा के जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उनकी बैठक हुई है। इसमें दोनों जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से धरने से निपटने के लिए रणनीति बनाई गई है। बठिंडा से लगते हरियाणा के डबवाली को जाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से रोड डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है, ताकि लोग तलवंडी रोड से होते हुए सिरसा पहुंचे और वहीं डूमवाली से होते हुए लोग सिरसा पहुंचे। उन्होंने बताया कि किसी भी अनहोनी घटना को रोकने के लिए बठिंडा पुलिस के अलावा आई आर बी संगरूर के तीन सौ जवान मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें