बैसाखी का त्योहार धूमधाम से मनाया
लुधियाना। जीजीएन पब्लिक स्कूल में बैसाखी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल शब्द के साथ की गई। दसवीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों ने जलियांवाला बाग के हत्याकांड को प्रस्तुत करते हुए महान शहीदों श्रद्धांजलि दी। इसके बाद हरित क्रांति के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताते हुए आज के समृद्ध भारत के दर्शन करवाए। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रांतों में मनाए जाने वाले फसल कटाई के त्यौहारों की जानकारी दी। इस दौरान दस्तान बांधने की प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। अंत में बच्चों ने पंजाब का लोक नृत्य प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य गुनमीत कौर ने बैसाखी की बधाई देते हुए सभी को जानकारी दी कि बैसाखी फसल कटाई का उत्सव है। हमें किसानों और भगवान का शुक्रगुजार होना चाहिए, क्योंकि उन्हीं के कारण हमें जीने के लिए बहुमूल्य अन्न प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चो को देश के इतिहास और सभ्याचार से परिचित करवाते है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से हुआ। इसी तरह बीसीएम स्कूल किचलू नगर में भी फसलों की कटाई का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।