कुत्ते के काटने से व्यक्ति की मौत
बरनाला। गांव पक्खोके निवासी एक व्यक्ति की आवारा कुत्ते के काटने से इलाज के दौरान मौत हो गई। जगसीर सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी पक्खोके को ढाई महीने पहले एक कुत्ते ने काट लिया था। जिसका इलाज सिविल अस्पताल बरनाला और फिर पीजीआई चंडीगढ़ से चल रहा था। लेकिन वीरवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। समूह गांव की पंचायत की ओर से व्यक्ति के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की गई है।