फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल पहले चुना नालायक सीएम, अब देश के लिए लायक पीएम चुने पंजाबी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने हमेशा दिल्ली दंगों के आरोपियों को बचाया : सुखबीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। शिरोमणि अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल ने कहा कि गुटका साहिब हाथ में रखकर कसम खाने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह घर में ही बैठे रहते हैं। सुखबीर बादल शुक्रवार को लुधियाना की साउथ सिटी में आयोजित रैली में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दिल्ली सिख दंगों के आरोपियों को हमेशा बचाती रही है, लेकिन मोदी सरकार आने के बाद उनके दिग्गज सज्जन कुमार जेल में हैं। कांग्रेस द्वारा सूबे का खजाना खाली होने पर जूनियर बादल ने कहा कि हर साल सूबा सरकार को जीएसटी से 30 हजार करोड़, शराब से 6 हजार करोड़, जमीन रजिस्ट्री से 4 हजार करोड़ और ट्रांसपोर्ट से 1100 करोड़ की आय होती है। क्या कैप्टन ने आम जनता को यह सब कुछ माफ कर दिया है, जो खजाने में पैसा नहीं आ रहा है। कांग्रेस 2 साल के कार्यकाल में एक भी नया काम नहीं करवा सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें