मकान की छत गिरने से बुजुर्ग किसान की मौत
मानसा। गांव जोड़किया के बुजुर्ग किसान की छत गिरने से मौत हो गई है। गांव के सूबेदार मेजर सिंह ने बताया कि गुरचरण सिंहवासी जोड़किया रोजाना की तरह अपने घर पुराने कमरे में व बाकी परिवार अपनी पत्नी कपूर कौर बेटे जगतार सिंह से अलग सोया था। शनिवार को जब सुबह 4 बजे एकदम छत की ईंटें गिरने लगी तब उसके परिवार ने देखा कि उनके पिता गुरचरण सिंह छत की चपेट में आ चुके है। नगर पंचायत जोड़कियां ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।