फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी वर्करो मोदी सरकार के खिलाफ सड़को पर उतरे

विज्ञापन
विज्ञापन
राफेल में घपलेबाजी के विरोध में उतरे कांग्रेसी
विज्ञापन

मोदी सरकार के खिलाफ बैनर लेकर की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। कांग्रेस वर्कर व पूर्व फौजियों ने भारत नगर चांक में राफेल जहाज की खरीद संबंधी घपलेबाजी मोदी सरकार की तरफ से की गई, उसके खिलाफ सड़कों पर उतर कर रोष प्रदर्शन किया। पंजाब प्रदेश कांग्रेस के महासचिव कृष्ण कुमार बावा व वीर चक्कर विजेता रिटायर्ड कर्नल हरबंत सिंह काहलो ने प्रदर्शन की अगवाई की। प्रदशर्नकारियों ने हाथों में मोदी सरकार की गलत कार्यगुजारी व राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लिखे पोस्टर व तिरंगा पकड़कर भाजपा की सांप्रदायिकता सोच विरोध किया।
बावा व काहलो ने कहा कि जो राफेल लड़ाकू जहाज कांग्रेस की डा. मनमोहन सिंह की सरकार के समय 526 करोड़ रुपये तय हुआ था, वहीं अब मोदी सरकार के समय 1670 करोड़ में खरीदा गया। इससे 41 हजार करोड़ रुपये का घाटा देश को हुआ है। यह सिर्फ अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया। देशभर के लोग इसका सख्त विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के देश व जन विरोधी फैसलों ने हर भारतीय के दिल, दिमाग व जेब पर बुरा असर पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को भाजपा सरकार की ओर से जानकारी देना बताता है कि भाजपा अपने निजी हितों की खातिर किस हद तक जा सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से राहुल गांधी का विरोध करने से यह कहावत लागू होती है कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे। पार्षद बरजिंदर कौर व स्वर्ण कौर सगू ने कहा कि आज रसोई गैस की कीमतों से हर घर का बजट डगमगाया है। इस बात की नाराजगी का इजहार देश की महिलाएं आने वाले 2019 के लोक सभा चुनाव में राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की सरकार बनाकर करेगी। इस अवसर पर शशि सूद, मेजर एसएस भिंडर, सेवामुक्त चीफ इंजीनियर आरएस खोखर, अमनदीप बावा, संजय ठाकुर, अर्जुन बावा, कैप्टन अमरजीत सिंह, मेजर एचएल भंगू, विंग कमांडर रंधावा, कैप्टन जगतार सिंह, सीमा सचदेवा, गुरमीत कौर, नीलम वर्मा, शमशेर सिंह आसी, शरणजीत कौर सिम्मी, प्रेम बावा और गुलशन बावा प्रधान बैरागी महामंडल लुधियाना शहरी शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें