फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्कार कमेटी कार्यकर्ताओं ने गुरुद्वारा साहिब में की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सत्कार कमेटी कार्यकर्ताओं ने गुरुद्वारा साहिब में की नारेबाजी
विज्ञापन

बेअदबी के केस में शोरूम मालिकों को जमानत मिलने पर गरमाया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के सामने स्थित शोरूम मेें बीतों दिनों आग लगने के बाद मालिक ने धार्मिक चिन्हों को सरहिंद चो में फेंक दिया था। सिख संगठनों ने रोष प्रदर्शन कर शोरूम मालिक के खिलाफ पुलिस और एसजीपीसी से कार्रवाई मांगी थी। पुलिस ने शोरूम मालिक पर 295-ए के तहत मामला भी दर्ज किया था। मामले में शोरूम मालिकों ने जमानत ले ली है।
रविवार को जमानत की खबर कुछ सिख संगठनों के कार्यकर्ताओं को पता चली तो वह गुरुद्वारा साहिब में शोरूम मालिकों पर कार्रवाई की मांग को लेकर रोष प्रदर्शन करने पहुंच गए। इससे श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी पंजाब और शिरोमणि कमेटी के बीच तकरार हो गई। मौके पर पहुंचे एसएचओ रुपिंदर सिंह ने स्थिति पर काबू किया। एसएचओ ने बताया कि सत्कार कमेटी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ हेड ग्रंथी हरपाल सिंह ने कोई शिकायत नहीं दी। मामला उच्चाधिकारियों के ध्यान में ला दिया गया है। उनके निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य ग्रंथी भाई हरपाल सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले थाना फतेहगढ़ साहिब में शोरूम मालिकों खिलाफ बेअदबी करने का मामला दर्ज हुआ था। शोरूम मालिकों की अदालत से अंतरिम जमानत मिलने की खबर मिली तो कुछ युवक गुरुद्वारा साहिब के अंदर दाखिल हो गए और रोष प्रदर्शन करने लगे। एक नौजवान उनका हाथ पकडकर बदसलूकी करने लगा। पुलिस उन्हें न खदेड़दी तो कोई भी घटना हो सकती थी। सिख नौजवान हरकमल सिंह को उन्होंने काफी समझाने की कोशिश की जमानत देने का काम अदालत का है। फिर भी भड़क गए। उन्होंने कहा कि इसकी सूचना कमेटी के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन

शोरूम मालिकों की ओर से धार्मिक चिन्हों की बेअदबी पर पुलिस और एसजीपीसी दंड दे चुकी है। शोरूम मालिकों से लिखित माफी ली गई थी और 41 दिनों के लिए जोड़े झाड़ने और श्री अखंड पाठ साहिब का पाठ करवाने के अंतर्गत सेवा भाव की सजा लगाने की बात कही थी। कुछ दिनों बाद सत्कार कमेटी कार्यकर्ताओं को चो से फिर धार्मिक चिन्ह मिलने पर रोष पैदा हो गया था। इस पर पुलिस ने शोरूम मालिक खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें