फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमलोह में 25 एकड़ में 55 लाख से बनेगा वातावरण पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
‘अमलोह में 25 एकड़ में बनेगा वातावरण पार्क’
विज्ञापन

नाभा, गढ़शंकर, पठानकोट में भी बनेंगे वातावरण पार्क
जंगलात मंत्री साधू सिंह धर्मसोत ने शुरू करवाया काम
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब/अमलोह। सूबेके जंगलात मंत्री साधू सिंह धर्मसोत ने हलका अमलोह की बीड़ में 25 एकड़ क्षेत्रफल से बनने वाले वातावरण पार्क का काम मंगलवार को करवाया है। पार्क पर करीब 55 लाख रुपये खर्च होंगे और एक वर्ष में लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा।
मंत्री धर्मसोत ने कहा कि जंगलात विभाग ने पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करने के लिए बड़े स्तर पर कदम उठाए हैं, जिसके अंतर्गत लाखों पौधे लगाए गए हैं। गांवों और शहरों में वातावरण पार्कों का भी निर्माण शुरू किया गया। ऐसे वातावरण पार्क नाभा, गढ़शंकर , पठानकोट और अन्य शहरों में भी बनाए जाएंगे। जंगलात मंत्री ने बताया कि वातावरण पार्क में आधुनिक सहूलतें होंगी। पार्क एक विश्राम घर भी बनाया जाएगा। पार्क में टहनी, सफेदा, बांस, चकरासिया, आम, शहतूत, डेक सुबबूल, रजैन, बहेड़ा, नीम, जामुन आदि के पौधे की संख्या 1268 के करीब हैं। यहां एक नर्सरी और एक वर्मी कंपोस्ट का यूनिट भी है और इस नर्सरी में 30 हजार 867 पौधे हैं। पार्क के आस आसपास 31 लाख रुपये से चेनलिंक फेसिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 1644 मीटर का एक वॉकिंग पाथ और बीड़ के एक किनारे पर लॉन बनाकर 25 बैंच लगाए जाएंगे। इसके अलावा पार्क में तीन रेन शेल्टर भी बनाए जाएंगे। रास्तों पर सोलर लाइटें लगेंगी। पानी के प्रबंध के लिए सबमर्सिबल पंप भी लगाया जाएगा। अंडर ग्राउंड पाइप बिछाकर पार्क के हर कोने तक पानी पहुंचाने का प्रबंध किया जाएगा। इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन) डॉ रौशन सुनकारिया, जतिंदर शर्मा वन अफसर, जिला वन अफसर हरभजन सिंह, बुद्ध राज बैंस पार्षद हरप्रीत सिंह, हरविंदर वालिया, राकेश साही, काउंसिल के पूर्व प्रधान लाल चंद गर्ग, डॉ. करनैल सिंह, डॉ गुरजीत सिंह शाही, डॉ स्वतंत्र करकरा, हेमंत पजनी, एसडीएम आनंद सागर शर्मा , डीएसपी मनप्रीत सिंह, बीरू मल्ल , प्रगट सिंह भड़ी, जगजीत सिंह जगी, परमजीत सिंह कलरमाजरी, जगजीत सिंह दुलंदी, महावीर सिंह वणपाल साउथ सर्कल पटियाला और रेंज अफसर सरहिंद अमनदीप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें