फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दोवाल रेलवे स्टेशन परिसर और बद्दोवाल गांव में स्वच्छता अभियान पर रैली आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीबीपी ने रैली से स्वच्छता का महत्व बताया
विज्ञापन

लुधियाना। 26वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने गांधी जयंती के उपलक्ष्य में बद्दोवाल रेलवे स्टेशन परिसर और बद्दोवाल गांव में स्वच्छता अभियान पर रैली आयोजित की। कमांडेंट सुदेश कुमार दराल की अध्यक्षता में आयोजित इस रैली में बल के उप सेनानी नरेश चंद्र पाल सिंह व अन्य ने रेलवे स्टेशन की साफ-सफाई करके लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। कमांडेंट दराल ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छता ही पूजा है का नारा दिया था। वहीं उप सेनानी नरेश चंद्र पाल सिंह ने कहा कि सफाई को हमें रोजाना की गतिविधियों में शामिल करना चाहिए। बल की तरफ से पौधरोपण, पर्यावरण बचाओ और स्वच्छता अभियान पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें