डीसी और एसएसपी ने फुल ड्रेस रिहर्सल का जायजा लिया
फतेहगढ़ साहिब। माता गुजरी कालेज फतेहगढ़ साहिब के मैदान में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले 72वें स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब विधान सभा के स्पीकर राणा केपी सिंह राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा करेंगे। सोमवार को डिप्टी कमिश्नर शिवदुलार सिंह ढिल्लों, एसएसपी अलका मीना ने फुल ड्रेस रिहर्सल का जायजा लिया और समारोह के सभी प्रबंध जांचे। डीसी और एसएसपी ने कहा कि वह इस राष्ट्रीय महत्व के समारोह की सफलता के लिए पूरे समर्पण की भावना के साथ अपने फर्ज निभाएं और आजादी समारोह में बढ़कर हिस्सा लें।
फोटो कैप्शन:13जीबीजीपी03: डिप्टी कमिश्नर शिवदुलार सिंह ढिल्लों माता गुजरी कालेज फतेहगढ़ साहिब में जिला स्तरीय आजादी दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल का जायजा लेते हुए।