दूसरे दिन भी हुई चार एमएम बारिश
बठिंडा में लगातार बारिश होने की संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। शनिवार को बठिंडा में दूसरे दिन भी रुक रुककर बारिश जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में लगातार बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अधिकारी सुुरिंदर सिंह ने बताया कि शनिवार को 4.2 एमएम बारिश हुई। जिससे न्यूनतम तापमान 23.5 और अधिकतम 31.5 रहा। उन्होंने बताया कि अगले दिनों में भी ऐसे ही बारिश होने की संभावना है।
मानसून के चलते निगम ने कसी कमर
मानसून शुरू होते ही निगम के आला अधिकारियों ने निगम कर्मियों को उन जगहों का ध्यान रखने की हिदायत दी है, जहां पर थोड़ी सी बारिश में जलभराव हो जाता है और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होता है। इस बारिश से मच्छर पैदा होने की संभावना के चलते निगम ने शहर में फोगिंग करनी शुरू कर दी है। शनिवार को निगम की तरफ शहर के कई क्षेत्रों में फोगिंग की गई। जिस में सिविल लाइन एरिया प्रमुख था। इस एरिया में जिला प्रशासनिक अधिकारियों की रिहायश है और यहीं मिनी सचिवालय है। जहां पर थोड़ी सी बारिश से ही पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। इसके अलावा पास ही स्थित पुरानी तहसील कांप्लेक्स और कोर्ट कांप्लेक्स के अलावा महिला थाना भी है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए निगम ने इन सड़कों पर जमा बारिश का पानी हटाने के खास प्रबंध किए हैं।