फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। फव्वारा चौक स्थित न्यू क्लाथ हाउस में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हुए। उन्होंने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। उन्होंने एक घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया। आशंका जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी थी। आग लगने से दुकान में पड़ा लाखों रुपये का कपड़ा जलकर राख हो गया।
दुकान मालिक विवेक गुप्ता के अनुसार शुक्रवार को दुकान खोली तो कुछ समय बाद अचानक आग लग गई। वह और दुकान में काम करने वाले वर्कर बाहर की तरफ भागे। उन्होंने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। देखते ही देखते आग ज्यादा फैल गई। जब तक फायर ब्रिगेड नहीं आई तो आसपास के लोग आग बुझाते रहे। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों नेे एक घंटे बाद आग पर काबू पा लिया था। आग कैसे लगी यह अब तक स्पष्ट नहीं है लेकिन आशंका यह है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है।