फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के कर्ज माफ का दायरा बढाएगी कैप्टन सरकार: दामन

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के कर्ज माफ का दायरा बढ़ाएगी कैप्टन सरकार : दामन
विज्ञापन

सुनाम में माफ किया गया पांच करोड़ 34 लाख रुपये का कर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)। कैप्टन सरकार की किसानों की कर्ज माफ योजना के तहत विधानसभा हलका सुनाम के एक हजार 42 किसानों का पांच करोड़ 34 लाख रुपये का कर्ज माफ करके प्रमाण पत्र सौंपे गए। समारोह में कांग्रेस की हलका प्रभारी दामन बाजवा, जिलाध्यक्ष राजिंदर राजा वीरकलां, प्रदेश सचिव हरमन बाजवा, वरिष्ठ नेता सनमुख सिंह मोक्खा, घनश्याम कांसल, उपाध्यक्ष मुनीष सोनी, ब्लाक अध्यक्ष संजय गोयल समेत अन्य नेता शामिल हुए।
विज्ञापन

दामन बाजवा ने कहा कि किसानों के कर्ज माफ करने की पहल पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की है। अन्य दलों ने अब तक किसानी की आड़ में सियासत ही की है। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार भविष्य में किसानों के कर्ज माफ का दायरा बढ़ाएगी। कांग्रेस सरकार ज्यादा से ज्यादा किसानों का कर्ज माफ करने का प्रयास कर रही है। जिलाध्यक्ष राजिंदर राजा ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग की समस्या को गंभीरता से दूर करने में जुटी है। कांग्रेस हमेशा जनसेवा को समर्पित रही है और भविष्य में रहेगी। मौके पर एसडीएम राजदीप सिंह बराड़, देहाती अध्यक्ष मुलखा सिंह कूनरां, अजैब सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन


फोटो:28एसजीआरपी01: सुनाममें किसानों का कर्ज माफी के दस्तावेज सौंपते कांग्रेस के नेता व अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें