फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे न मानी तो 15 को मोती महल का करेंगे घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगे न मानी तो मोतीमहल घेरेंगे
विज्ञापन

ईटीटी टेट पास अध्यापक यूनियन ने किया एलान
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
ईटीटी टेट पास अध्यापक यूनियन पंजाब की अहम मीटिंग चतर सिंह पार्क में सूबा प्रधान अमरजीत सिंह की अगुवाई में हुई। मीटिंग में सूबे भर से अध्यापक नेता मौजूद रहे। इसके बाद सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता की गई। इस उन्होंने मांगों का जिक्र करते हुए कहा कि अगर मांगे न मानी गई तो 15 अप्रैल और 22 अप्रैल को पटियाला में मोती महल का घेराव किया जाएगा।
सूबा प्रधान कंबोज ने बताया कि यूनियन के नए पदाधिकारियों का चुनाव किया है। यूनियन का सरपरस्त दीपक कुमार फाजिल्का, सूबा सीनियर उप प्रधान कुलविंदर सिंह पटियाला, उप प्रधान संदीप जीरा, पवन सिंह अबोहर, सूबा जनरल सचिव सरबजीत सिंह, प्रेस सचिव व कानूनी सलाहकार मनदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, मालवा जोन के प्रधान जसविंदर सिंह शेखड़ा, कमलप्रीत सिंह, स्टेट कमेटी मैंबर साजन कुमार फाजिलका, सोहन सिंह, जगसीर कुमार, राकेश कुमार गुरदासपुर, हरविंदर सिंह ढढोगल, जगमोहन सिंह अमृतसर, जगमीत सिंह ढाबा, पंकज होशियारपुर, कपूर जलालाबाद को नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं ने कहा कि ईटीटी टेट पास बीसी वर्ग के 130 सार्थियों को रोजगार दिलाना, तबादला नीति में तीन साल की ठहर को खत्म करना, बराबर काम बराबर तनख्वाह के फैसला को लागू करना, जांच काल समय पूरा होने पर भत्ते समेत पूरा स्केल लागू करने, संघर्ष के दौरान साथियों पर दर्ज पर्चे कैंसल करवाना यूनियन की मुख्य मांगें हैं। इस दौरान चरणकमल चौहान, बिक्रमजीत सिंह, गुरवीर सिंह, हरमनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, चंद सिंह, राकेश, गुरमीत सिंह, जगसीर कंबोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें