फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ी के गोदाम में पुलिस का छापा, 15 टन चोरी का लोहा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। शहर में चोरी का लोहा खरीदने का नेटवर्क चला रहे कबाड़ियों के गोदाम पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को देखकर दोनों कबाड़ी मौके से फरार हो गए। गोदाम से 15 टन से ज्यादा लोहा बरामद किया गया है। जांच अधिकारी यशपाल शर्मा ने बताया कि बसंत एवेन्यू निवासी संजय और बॉबी के खिलाफ थाना डिवीजन-6 में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि डाबा जीटी रोड स्थित गुरु गोबिंद नगर इलाके में भारत पेट्रोलियम के पास गोदाम में चोरी का लोहा, सरिया, पत्ती, एंगल व अन्य सामान बेचा जा रहा है। जांच में सामने आया कि शेरपुर और फोकल प्वाइंट इलाके में ऐसे लोगों को गिरोह सक्रिय है, जो ट्रक व ट्राला ड्राइवरों के साथ सेटिंग कर वाहनों में लदे सामान में से कुछ निकाल लेते हैं। इसे बाद में संजय और बॉबी कबाड़ियों को बेच देते थे। इसके अलावा आरोपी चोरों से भी चोरी का लोहा खरीदा करते थे, जिसे बाद में फैक्ट्रियों में बेचा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें