फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: होशियारपुर बार एसोसिएशन हड़ताल पर, ग्रामीण अदालतों के खिलाफ वकीलों ने बंद किया काम

Mon, 14 Oct 2024 10:56 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)

सार

प्रधान रंजीत कुमार ने कहा कि न्याय व्यवस्था के सुचारु संचालन एवं मुकदमों के त्वरित निष्पादन के लिए न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों,सरकारी वकीलों, न्यायिक कर्मचारियों व पुलिस विभाग में पर्याप्त नियुक्तियों एवं बुनियादी ढांचे में पर्याप्त सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन
होशियारपुर में वकील हड़ताल पर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होशियारपुर बार एसोसिएशन के आह्वान पर ग्रामीण अदालतों के खिलाफ वकील आज हड़ताल पर हैं। जिला बार एसोसिएशन होशियारपुर के प्रधान एडवोकेट रंजीत कुमार प्रधान के नेतृत्व में सभी वकीलों ने काम ठप कर दिया है। 
विज्ञापन


प्रधान रंजीत कुमार ने कहा कि न्याय व्यवस्था के सुचारु संचालन एवं मुकदमों के त्वरित निष्पादन के लिए न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों,सरकारी वकीलों, न्यायिक कर्मचारियों व पुलिस विभाग में पर्याप्त नियुक्तियों एवं बुनियादी ढांचे में पर्याप्त सुधार की जरूरत है। साथ ही वकीलों की सुरक्षा और भलाई के लिए आवश्यक कानून और नीतियां बनाने और लागू करने की आवश्यकता है। ग्रामीण अदालतों का फैसला भी मोबाइल अदालतों की तरह फ्लॉप ही साबित होगा। 

उन्होंने मांग की कि ग्रामीण अदालतों का फैसला अनावश्यक और अव्यवहारिक है और सरकार को जल्द से जल्द इस फैसले को वापस लेना चाहिए। इस दाैरान नवजोत मान उपाध्यक्ष, रजनी नंदा महासचिव, निपुण शर्मा सचिव, रोमन सभ्रवाल कोषाध्यक्ष, अंजू बाला, सुरिंदर सिंह, जसविंदर सिंह, पूर्व अध्यक्ष वरिंदर कुमार मेनन, पलविंदर सिंह घुम्मन, कुलदीप सिंह, अशोक वालिया, राकेश मरवाहा, लवकेश थे। बैठक के दौरान ओहरी, अजय वालिया, विजय प्रदेसी, नवीन जयरथ, सुहास राजन, माणिक, धरमिंदर दादरा, पलविंदर माना, नीरज कुमार, राकेश कुमार, सुखविंदर कोटली, प्रदीप गुलेरिया, अरविंद अग्निहोती, अमृतपाल सिंह, राघव शर्मा, पवन बधान मौजूद रहे। , विक्रम, इशानी, गुरजिंदर, और सिद्धांत चौधरी, नकुल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें