फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में जमींदार ने 3500 रुपयों के लिए कर दी मजदूर की हत्या: डंडे से सिर पर किए कई वार, नशे में था आरोपी

Wed, 07 Aug 2024 04:19 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

रुपयों के लेनदेन में एक जमींदार ने मजदूर की बेहरमी से हत्या कर दी। आरोपी ने शराब के नशे में मजदूर पर डंडे से कई वार किए। आरोपी जमींदार फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
मजदूर की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोगा में एक जमींदार ने मजदूर की बेहरमी से हत्या कर दी। जमींदार ने मजदूर को 3500 रुपये उधार दिए थे। उधार दिए रुपये लौटाने पर जमींदार ने शराब के नशे में मजदूर को लाठी डंडों से बूरी तरह से पीट दिया। इस मारपीट में मजदूर की जान चली गई। मृतक बुदन महतो (35) मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। घटना मोगा के गांव घलकलां में मंगलवार रात को घटी।  

विज्ञापन


मृतक बुदन महतो बीते कई सालों से अपने भाई के साथ गांव घलकलां में एक जमीदार के घर पर मजदूरी का काम करता था। मृतक के भाई ने बताया कि बुदन महतो ने गांव के जमींदार गुरप्रीत सिंह से 3500 रुपये उधार लिए थे। मंगलवार रात जब दोनों भाई खाना खाकर सोने जा रहे थे तभी गुरप्रीत सिंह उनके पास आया और उधार दिए रुपये मांगने लगा। गुरप्रीत ने गाली गलौच किया, विरोध करने पर गुरप्रीत सिंह ने बुदन महतो पर डंडे से हमला कर दिया। गुरप्रीत ने बुदन के सिर पर डंडे से कई वार किए। बुदन गंभीर जख्मी हो गया, जिसे उसके भाई ने मोगा सिविल अस्पताल लेकर गया। वहां, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

इस मामले में जांच अधिकारी गुरसेवक सिंह ने बताया कि मृतक के भाई बयान पर मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराके परिवार को सौंप दिया है। आरोपी गुरप्रीत फरार हो गया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें