फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की युवती की ऑस्ट्रेलिया में मौत: स्टडी वीजा पर गई थी विदेश, शॉपिंग मॉल के बाहर कार ने रौंदा

Mon, 18 May 2026 06:36 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना

सार

लुधियाना की एक युवती की ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसे में मौत हो गई। युवती को एक मॉल के बाहर तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। 
विज्ञापन
कोमलप्रीत कौर, मृतका - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के रायकोट के गांव कलसियां निवासी कोमलप्रीत कौर (19) की ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। 19 वर्षीय कोमलप्रीत कुछ समय पहले ही स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया गई थी। पर्थ शहर के एक शॉपिंग मॉल के बाहर यह हादसा हुआ। 
विज्ञापन


यहां युवती को एक कार चालक ने रौंद दिया। युवती को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद कलसियां गांव में मातम छा गया है। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल कोमलप्रीत के शव को पंजाब लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए ऑस्ट्रेलिया और भारत में मौजूद सामाजिक संस्थाओं द्वारा फंड एकत्रित किया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें