फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 जूनियर कोच होंगे भर्ती, दोबारा निकलेगा विज्ञापन

Fri, 03 Jan 2014 07:40 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में अभी खो-खो और कबड्डी के जूनियर कोच के पद नहीं भरे जाएंगे। हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एचएसएससी) ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दाखिल हलफनामे में यह जानकारी दी है।
विज्ञापन


हलफनामे में कहा गया है कि खो-खो और कबड्डी के जूनियर कोच के 40 पदों को भरने के लिए पूर्व में जारी विज्ञापन वापस ले लिया है। इस नियुक्ति प्रक्रिया के लिए दो महीने के अंदर नए सिरे से विज्ञापन जारी किया जाएगा।

इससे पूर्व आयोग ने जूनियर कोच के पदों को भरने के लिए जुलाई 2013 में विज्ञापन जारी किया था। इस विज्ञापन के मुताबिक इन पदों पर नियुक्तियां और साक्षात्कार प्रक्रिया 6 जनवरी तक पूरी की जानी थी।  
विज्ञापन


कंबाइंड डिप्लोमा कोर्स का है पेच
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले 28 अभ्यर्थियों ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। अभ्यर्थियों को इस नियुक्ति प्रक्रिया के अयोग्य करार दिया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें