फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar:  बैंक में लॉकर से गहने गायब, पीएनबी शाखा में मचा बवाल; पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत

Tue, 05 May 2026 06:28 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

गायब गहनों में हार, झुमके, टिक्का सहित अन्य आभूषण शामिल थे, जिनकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
पीएनबी बैंक लॉकर से गहने गायब - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के माई हीरा गेट स्थित पंजाब नेशनल बैंक में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बैंक लॉकर से करीब सात तोले सोने के गहने गायब हो गए। इस घटना के बाद बैंक में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन


पीड़ित संत नगर निवासी जतिंदर चड्डा के अनुसार, उनकी मां ने साल 2000 में उनकी पत्नी को गहनों का सेट दिया था। मां के निधन के बाद उन्होंने 2007 में ये गहने बैंक के लॉकर में सुरक्षित रख दिए थे। पीड़ित ने बताया कि 13 अप्रैल को जब उन्होंने लॉकर नंबर 336 चेक किया, तब गहने सुरक्षित थे, लेकिन हाल ही में जब वे कुछ और गहने रखने पहुंचे तो लॉकर से पूरा सेट गायब मिला। 

गायब गहनों में हार, झुमके, टिक्का सहित अन्य आभूषण शामिल थे, जिनकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पीड़ित का कहना है कि 15 साल से लॉकर में रखे गहने अचानक गायब होना बेहद गंभीर मामला है। इस घटना के बाद जब उन्होंने बैंक प्रबंधन से बात की, तो उन्हें लिखित शिकायत देने को कहा गया। वहीं, बैंक कर्मचारियों ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए ग्राहक को ही जिम्मेदार ठहराया। 
विज्ञापन


पीड़ित ने सवाल उठाया कि जब लॉकर की एक चाबी बैंक के पास होती है, तो फिर जिम्मेदारी से इनकार क्यों किया जा रहा है, और लॉकर चार्ज क्यों लिया जाता है। हैरानी की बात यह भी सामने आई कि लॉकर एरिया में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। पुलिस को सूचना दे दी गई है और मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बैंक प्रबंधन ने इस मामले में अभी कुछ भी जानकारी साझा नहीं की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें