फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: फगवाड़ा में नशे करते युवक गिरफ्तार, सिल्वर पेपर भी बरामद

Sat, 10 Oct 2026 12:21 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फगवाड़ा। थाना सदर पुलिस ने बीड़ पुआध की ओर जाते समय एक युवक को गिरफ्तार किया है। वह झाड़ियों में कथित तौर पर नशा कर रहा था।
आरोपी की पहचान समीर अली पुत्र इब्राहिम मियां के रूप में हुई है। वह गली नंबर 3, सिटी हार्ट के पीछे, सब्जी मंडी, फगवाड़ा का निवासी है। पुलिस के अनुसार, एएसआई रोहित दीप अपने साथी कर्मचारियों के साथ गश्त पर थे। उन्होंने झाड़ियों में युवक को नशा करते देखा। पुलिस पार्टी को देखकर युवक भागने लगा।
विज्ञापन

एएसआई ने कर्मचारियों की मदद से उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लाइटर और 10 रुपये का भारतीय मुद्रा नोट बरामद हुआ। साथ ही नशे लगा सिल्वर पेपर भी मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें