फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘यूथ विंग 6 को करेगा मुख्यमंत्री के घर का घेराव’

Wed, 02 Dec 2015 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेतीबाड़ी मंत्री तोता सिंह के इस्तीफे की मांग पर आम आदमी पार्टी का यूथ विंग अड़ गया है। यूथ विंग के कार्यकर्ता 6 दिसंबर को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के घर का घेराव करेंगे।
विज्ञापन


जालंधर के प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता के दौरान यूथ विंग के पंजाब प्रधान हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि अकाली मंत्री तोता सिंह के भ्रष्टाचार से ही मालवा के किसान बर्बादी की कगार पर हैं।

नकली खाद और घटिया बीज ने किसानों को तबाह कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके लिए पूरी तरह से तोता सिंह जिम्मेवार हैं, उनको इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन


इस दौरान स्टेट कमेटी मेंबर सुखदेव सिंह अप्परा भी मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी के यूथ विंग से जूड़े जालंधर के कई यूथ कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है।

उनका कहना है कि यूथ विंग के पंजाब प्रधान हरजोत सिंह बैंस ने कांफ्रेंस के दौरान स्थानीय नेताओं को साथ नहीं बैठने दिया। यूथ प्रधान ने जालंधर आकर कांफ्रेंस की और शहर के यूथ विंग के नेताओं को साथ न बैठाना गलत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें