फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर में बाइक सवार एक नौजवान की मौत, दो घायल

विज्ञापन
जैतो के पास हादसे में घायल हरदीप सिंह। - फोटो : FARIDKOT
विज्ञापन
बिशनंदी रोड पर स्थित कोठे संपूर्ण सिंह वाला के गोदामों के पास एक अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक महिला समेत दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान फाजिल्का निवासी अमनदीप सिंह(24) पुत्र सुखदेव सिंह के रूप में हुई। इस मामले में जैतो पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि फाजिल्का निवासी अमनदीप सिंह अपनी बुआ के पास गांव बिशनंदी में मिलने आया था। सोमवार सुबह वह बुआ भिंदर कौर पत्नी बिंदर सिंह व उसके बेटे हरदीप सिंह (13) के साथ बाइक पर सवार होकर गांव बिशनंदी से जैतो आ रहा था। जैसे ही वह गोदामों के पास पहुंचे तो एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गए और तीनों को गंभीर चोटें लगी। सूचना मिलते ही सहारा क्लब जैतो के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंच कर एंबुलेंस गाड़ी से उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने अमनदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें