फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरेज में आग लगने से दो कारें जली

विज्ञापन
कोटकपूरा के गैरेज में आग लगने से जली कार। - फोटो : FARIDKOT
विज्ञापन
श्री दुर्गा मंदिर के पास एक गैरेज में आग लगने से दो कारें जल गईं। नए बस स्टैंड के पास स्थित विक्की बॉलीवुड गैलरी के मालिक अशोक कुमार विक्की ने बताया कि मंदिर के पास स्थित गैरेज में उनकी इनोवा गाड़ी पहले से खड़ी थी और रविवार देर शाम उन्होंने वहां एक सेंट्रो कार और खड़ी की थी। रात करीब सवा 9 बजे उनके पड़ोसी बंटी कटारिया ने उन्हें कारों में आग लगने की सूचना दी। सूचना के बाद फायर बिग्रेड को भी बुलाया गया और लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई लेकिन दोनों कारें पूरी तरह से आग के लपेटे में आ गई और जलकर नष्ट हो गईं। दोनों कारों के जलने से उनका करीब 7 लाख का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें