फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: युवक की मौत, ससुरालियों पर जहर देने का आरोप

Fri, 18 Sep 2026 05:31 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुहरसहाए (फिरोजपुर)। क्षेत्र के गांव मोती वाला निवासी आकाशदीप सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मरने से पहले बनाए गए एक वीडियो में उसने अपने ससुराल पक्ष पर शीतल पेय में जहरीला पदार्थ मिलाकर देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मृतक की मां ने आरोप लगाया है कि उनकी बहू करीब दो माह पहले रूठकर मायके चली गई थी। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने आकाशदीप को गांव गुरु कर्म सिंह बुलाया। मां का कहना है कि वहां उसे शीतल पेय में जहरीली दवा मिलाकर पिलाई गई। इसके बाद आकाशदीप की हालत बिगड़ गई। उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस दौरान आकाशदीप ने जहरीली दवा देने और मारपीट करने वाले आरोपियों के नाम भी बताए। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने उसे बठिंडा रेफर किया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की मां ने पुलिस प्रशासन से मामले की गहन जांच की मांग की है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें