फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट : जम्मू निवासी युवक 5 किलो 765 ग्राम कोकीन सहित काबू, पंजाब में अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। पठानकोट पुलिस ने पंजाब में अब तक की सबसे बड़ी कोकीन की खेप पकड़ने का दावा किया है। पठानकोट पुलिस ने 5 किलो 765 ग्राम कोकीन के साथ जम्मू-कश्मीर निवासी युवक को कार सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान जम्मू के इंद्र नगर, मीरा साहिब निवासी अमित सूदन के तौर पर हुई है। एसएसपी पठानकोट सुरिंदर लांबा ने बताया कि एसपी (आई) प्रभजोत सिंह विर्क के नेतृत्व में एएसपी आदित्य, सीआईए स्टाफ इंचार्ज एसआई सुरिंदर सिंह ने बारठ साहिब के पास से गुप्त सूचना के आधार पर क्रेटा कार को रोका। कार सवार अमित सूदन को काबू कर कार की तलाशी ली गई तो उसमें से 5 किलो 765 ग्राम कोकीन बरामद की गई। एसएसपी लांबा ने बताया कि इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमत 10 से 15 करोड़ रुपये प्रति किलो है। उन्होंने बताया कि आरोपी अमित सूदन पर थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। उन्होेंने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अन्य खुलासे किए जाएंगे। वहीं, पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी अमित सूदन नशे की खेप जम्मू से अमृतसर लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें