फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: नशे की गोलियाें और ड्रग मनी समेत युवक काबू

Sun, 25 Oct 2026 04:30 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। मोगा जिले में पुलिस ने एक कार सवार युवक को नशे की 220 गोलियों और 1 लाख 55 हजार रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त कर ली है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने बताया कि 24 अक्तूबर को पुलिस पार्टी इलाके में गश्त कर रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गांव धूरकोट कलां में एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोका गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने कार सवार के कब्जे से 220 नशीली गोलियां बरामद कीं। साथ ही 1 लाख 55 हजार रुपये की ड्रग मनी भी मिली। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरभिंदर सिंह उर्फ बिंदा के रूप में हुई है। पुलिस ने कार, नशीली गोलियों और नकदी को कब्जे में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना मेहिना में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें